24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kanpur / नया पश्चिमी विक्षोभ 2 और 6 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी हिमालय में, क्या कहते हैं कृषि मौसम वैज्ञानिक?

नया पश्चिमी विक्षोभ 2 और 6 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी हिमालय में, क्या कहते हैं कृषि मौसम वैज्ञानिक?

New western disturbance active मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर नई जानकारी दी है। जिसके अनुसार इस हफ्ते दो नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में सक्रिय होगा। जिसका असर कानपुर मंडल के जिलों पर भी दिखाई पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 30 Dec 2024, 6:29 PM IST

सोमवारी अमावस्या पर दिखा कोहरे का असर

IMD latest weather forecast आईएमडी मौसम विभाग में पश्चिमी हिमालय में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के विषय में ताजा जानकारी दी है। जिसके अनुसार लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होगा। पहला 2 जनवरी और दूसरा 6 जनवरी को सक्रिय होगा। जिससे पश्चिमी हिमालय और उससे सटे उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम एक बार फिर बदलेगा। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिससे तेज हवा के साथ शीत लहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: IMD latest prediction: आसमान में घने बादल, सुबह से नहीं हुए सूरज के दर्शन, जानें इस हफ्ते का मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धुंध छाए रहने की संभावना है। कानपुर में आज सुबह से सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 17.02 डिग्री और न्यूनतम 11.8 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा कानपुर में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है‌। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा। शीत लहर चलने की संभावना है‌। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कैसा रहेगा कानपुर में 31 दिसंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप भी नहीं निकलेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है‌।