unnao weather update उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज सुबह से घने बादल छाए हैं। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिसके कारण ठंड चरम पर है। शीतलहर चलने के कारण जनजीवन प्रभावित है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को भी आसमान में बदल जाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आने वाले हफ्ते में मौसम की यही स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है।