कानपुर

Mining Mafia: योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद को खनन माफिया की धमकी, चिट्ठी वायरल

Mining Mafia: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी को कानपुर के खनन माफिया ने धमकी दी है। इसकी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

3 min read
May 26, 2024
Mining Mafia: योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद को खनन माफिया की धमकी, चिट्ठी वायरल

Mining Mafia: यूपी की योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात के अकबरपुर रनिया से विधायक हैं। इसके साथ ही योगी सरकार में वह राज्यमंत्री हैं। प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी को कानपुर में अवैध खनन का विरोध करना भारी पड़ गया। खनन माफिया ने फोन कर उन्हें धमकी दी है। इसके बाद पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कानपुर देहात थानाध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा "मुझे खनन माफिया फोन पर धमकी दे रहा है। पुलिस प्रशासन से गुजारिश है इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।"

योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी की पत्नी

यूपी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बताया कि फोन कॉल पर मिली धमकी से वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व सांसद ने पत्र जारी कर पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मुकदमा लिखने और कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने कानपुर देहात के थानाध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखकर मनोज यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

पूर्व सांसद का आरोप है कि जिला प्रशासन और पुलिस उनकी बात नहीं सुन रहे है। कानपुर देहात के डीएम पर भी पूर्व सांसद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा "जिलाधिकारी कुछ सुनते ही नहीं हैं। वह गुंडे और बदमाशों की पैरवी करते हैं।" यह वही अनिल शुक्ला वारसी हैं। जिन्होंने कुछ दिन पहले ही कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक से नाराज होकर एसपी के बंगले के बाहर जमीन पर बैठकर धरना दिया था।

पूर्व सांसद के वायरल पत्र में क्या लिखा है?

अनिल शुक्ल वारसी ने अपने पत्र में लिखा "अकबरपुर रनियॉ विधानसभा में मिट्टी चोरी और अवैध खनन का कार्य राज कॉरपोरेशन लिमिटेड, आरसीएल कम्पाउण्ड, स्टेशन रोड मैनपुरी द्वारा जोरों पर किया जा रहा है। जिससे सड़के बटहा के रूप में तब्दील हो गई हैं। जिसकी शिकायत थाना शिवली, पुलिस अधीक्षक , कानपुर देहात, जिलाधिकारी ,कानपुर देहात तथा आयुक्त ,कानपुर मण्डल से मेरे द्वारा तथा मेरी पत्नी द्वारा दिया गया है, लेकिन 25 मई को 1 बजे राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज यादव का फोन आया और 5 मिनट 45 सेकेंड बात हुई। इस दौरान मनोज यादव ने कहा कि मैं व्यापार करता हूं और तुम राजनीति करते हो। मुझे अपना कार्य करने दो, तुम अपना काम करो।"

खनन माफिया ने दी ठीक करने की धमकी

अनिल शुक्ला वारसी ने चिट्ठी में आगे लिखा "जब मैंने कहा कि तुम गरीब किसानों की जमीन बिना किसानों की सहमति से रात में खोद डाल रहे हो और सड़कों को बुरी तरह से तोड़ दे रहे हो। जिसे हमने पीडब्ल्यूडी मंत्री से बोलकर बनवाया है। मैंने यह भी कहा कि नियमानुसार कार्य करों मुझे कोई एतराज नहीं है। फिर उसने कहा कि व्यापार में की क्लु होते हैं। फिर मुझको धमकी देने लगे और कहने लगे कि मैंने भी बहुत नेतागिरी की है।

Mining Mafia: योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद को खनन माफिया की धमकी, चिट्ठी वायरल

पहले के कई मुख्यमंत्रियों तक मेरी पहुंच रही है। तुम्हें ठीक कर दूंगा। मैंने कहा कि जान से मारोगे क्या, मेरे ऐसे कई बार कहने पर उसने फोन काट दिया। मनोज यादव की धमकी के बाद से मेरा पूरा परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। मेरी पुलिस अधिकारियों से गुजारिश है कि मेरी प्राथमिकी दर्ज कर मनोज यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।" पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर