28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad Chhota Haridwar: हरिद्वार’ के महंत पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Chhota Haridwar: ‘छोटा हरिद्वार’ के नाम से मशहूर गंगा घाट पर हड़कंप मचा है। पुलिस ने आरोपी महंत मुकेश गोस्वामी पर मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 29 Oct 2024, 8:35 PM IST

Ghaziabad Chhota Haridwar: मंदिर के DVR में 75 महिलाओं की अश्लील वीडियो मिली, ‘छोटा हरिद्वार’ के महंत पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Chhota Haridwar: मंदिर के DVR में 75 महिलाओं की अश्लील वीडियो मिली, ‘छोटा हरिद्वार’ के महंत पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Chhota Haridwar: गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गंगनहर में ‘छोटा हरिद्वार’ के नाम से गंगा घाट है। यहां बड़ी संख्या महिला और पुरुष आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। पुलिस के अनुसार यहां का महंत मुकेश गोस्वामी गंगा में स्नान के बाद चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने वाली महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था। सीसीटीवी कैमरे की लाइव फीड महंत के मोबाइल पर आती थी। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद जांच में पुलिस को 75 महिलाओं की अश्लील वीडियो मंदिर के DVR में मिली हैं। पुलिस का कहना है कि महंत मुकेश गोस्वामी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

छोटा हरिद्वार के चेंजिंग रूम में लगे थे सीसीटीवी

गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महंत ने गंगनहर के चेंजिंग रूम की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। सीसीवीटी की मदद से वह गंगा में स्नान करने के बाद चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने वाली महिलाओं की वीडिया रिकॉर्ड करता था। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर जब्त की है। इसमें पिछले पांच दिन के वीडियो मिले हैं। यह सभी वीडियो महिलाओं और तीर्थयात्रियों के कपड़े बदलने के समय के हैं। बताया जा रहा है कि महंत लंबे समय से यह अश्लील काम कर रहा था। जिसकी कानोंकान किसी को खबर नहीं थी।

पुलिस ने जब्त की डीवीआर, 75 महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की थी। वह 21 मई को 14 साल की बेटी के साथ छोटा हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाने पहुंची थी। वहां चेंजिंग रूम का इस्तेमाल किया था। बाद में पता चला कि वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसी के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस महंत को ढूंढ रही है। फिलहाल वह फरार है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में 300 से ज्यादा वीडियो फुटेज मिले हैं। इसमें 75 महिलाओं के अश्लील वीडियो हैं।

अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

पुलिस जांच में पता चला कि महंत के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। उसे पहली बार साल 2007 में मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने खुद को पत्रकार बताकर एक डॉक्टर से 50 हजार रुपए वसूल किये थे। तो वहीं, साल 2018 में जंगल से लकड़ी काटकर बेचने के मामले में गाजियाबाद में दो बार गिरफ्तार किया गया था। मामले में कलेक्टर ने कहा कि महंत हरिद्वार में आठ अवैध स्टॉल चलाता था। उसकी सभी अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः जीजा के साथ महिला बैंक अफसर ने कर दिया कांड, जानकर हैरान रह गया पति, फिर जो हुआ…

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

डीसीपी विवेक चंद ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। चेंजिंग रूम पर सीसीटीवी कैमरे की पुष्टि भी हुई है। इसमें मुकेश गिरी पर धारा 354 के साथ 354(ग), 504 और 506 के साथ केस दर्ज किया गया है। सभी फैक्ट्स को चेक किया जा रहा है। दूसरी तरफ मामले की जानकारी के बाद प्रशासन की टीम ने पहुंच कर जांच की और चेंजिंग रूम को ऊपर से कवर करवाया। साथ ही घाट के आसपास बनी अवैध दुकानों को भी जेसीबी की मदद से हटाया। महंत ने सिचाई विभाग की जमीन पर 11 दुकानें और कई अन्य निर्माण किये थे।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग