
Wife Cheated on Husband: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गोमतीनगर क्षेत्र में एक महिला बैंक अफसर के अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। इसे सुनकर सभी लोग हैरान हो रहे हैं। पति ने अब महिला बैंक अफसर और बहनोई के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि लखनऊ में केनरा बैंक में तैनात रही महिला सर्किल ऑफिसर ने पति के जीजा संग घर छोड़ दिया। यूएसए जाने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपाकर पासपोर्ट तैयार कराया। महिला बैंक अफसर के इस कदम से उसकी ननद का घर भी बिखर गया।
दरअसल, गोमतीनगर निवासी युवक की शादी साल 2017 में आगरा निवासी युवती से हुई थी। युवती केनरा बैंक में सर्किल ऑफिसर थी। शादी के कुछ समय बाद महिला का तबादला गुरुग्राम हो गया। यहां वह अपने पति के साथ रहने लगी। पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है "गुरुग्राम में ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह मेरे साथ मेरे माता-पिता को भी बेवजह परेशान करने लगी। पारिवारिक कलह की पड़ताल करने पर पत्नी के मेरे जीजा से अनैतिक संबंध होने की जानकारी मिली। इसपर मैंने और मेरे परिवार ने एतराज जताया। यह बात बैंक कर्मी पत्नी को पसंद नहीं आई। वह मुझे छोड़कर किराए के मकान में रहने लगी।"
पीड़ित पति ने आगे बताया "मेरी पत्नी के किराए के मकान में शिफ्ट होने के बाद मेरे बहनोई ने भी घर छोड़ दिया। इसपर हम न्यायालय पहुंचे। जहां यह मामला विचाराधीन है। इसी बीच अचानक साल 2019 में मेरी पत्नी और जीजा लापता हो गए। काफी समय तक खोजबीन करने के बाद पता चला कि दोनों कैलीफोर्निया में पति-पत्नी बनकर रह रहे हैं। बहरहाल गोमती नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा के तहत पासपोर्ट बनवाया। इसमें उसने शादी होने की बात छिपा ली। साल 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। इसके करीब डेढ़ साल बाद वापस लौटी। इसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा चुके हैं। जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया। गोमतीनगर कोतवाल दीपक पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
23 May 2024, 5:58 PM IST
Published on:
21 May 2024, 7:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.