कानपुर

सीएसए में अब बनेगा 50 कमरों वाला मॉडर्न ब्वॉयज हॉस्टल

Morden Boys चन्द्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर एण्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी को कृषि उत्पादन मंडी एक मॉडर्न सुविधाओं से लैस वेल फर्निस्ड हॉस्टल उपलब्ध कराएगी. इस मॉडर्न हॉस्टल के बारे में बताया गया है कि यहां करीब 50 छात्र रह सकेंगे.
less than 1 minute read
Nov 27, 2018
Kanpur
सीएसए में अब बनेगा 50 कमरों वाला मॉडर्न ब्वॉयज हॉस्टल

कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर एण्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी को कृषि उत्पादन मंडी एक मॉडर्न सुविधाओं से लैस वेल फर्निस्ड हॉस्टल उपलब्ध कराएगी. इस मॉडर्न हॉस्टल के बारे में बताया गया है कि यहां करीब 50 छात्र रह सकेंगे. सोमवार को इसका निर्माण करने वाली एजेंसी के इंजीनियर ने जगह का जायजा लेने के बाद वाइस चांसलर से मुलाकात की. यह हॉस्टल शहीद चंद्रशेखर आजाद की विशालकाय प्रतिमा के पास ही बनाया जाएगा. हॉस्टल में वह सभी सुविधाएं छात्रों को मिलेंगी, जो कि अच्छे एकेडमिक इंस्टीट्यूशन में मिलती हैं.

जल्द शुरू होगा काम
चन्द्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर एण्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कृषि उत्पादन मंडी एक 50 कमरों वाला नया हॉस्टल बना रही है. नया हॉस्टल बीज प्रोसेसिंग सेंटर व पहले से तैयार हो चुके हॉस्टल के पास बनाया जाएगा. वीसी से जब निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी के ऑफिसर ने मुलाकात की तो वीसी ने साफ कहा कि जिस तरह से हमारे नए हॉस्टल बनाए गए हैं उसी तरह की सुविधाओं से हॉस्टल लैस होना चाहिए. हॉस्टल में फर्नीचर गोदरेज कंपनी का दिया जा रहा है.

कामन रूम होगा ऐसा
हॉस्टल में कॉमन रूम में शानदार एलईडी टीवी लगाया जाएगा. यहां पर छात्र अपनी पसंद के टीवी प्रोग्राम देख सकेंगे. सभी फ्लोर में पानी ठंडा करने वाले वाटर कूलर लगाए जाएंगे. छात्रों को हॉस्टल में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. कॉमन रूम में एसी लगाया जाएगा. हॉस्टल की बिल्डिंग भी मॉडर्न स्टाइल में बनाई जाएगी.

ऐसा कहते हैं वीसी
इस बारे में सीएसए के वीसी प्रो. सुशील सोलोमन कहते हैं कि कृषि उत्पादन मंडी एक 50 कमरों का मॉडर्न ब्वॉयज हॉस्टल बना रही है, जो हॉस्टल पहले से बनकर तैयार हैं, उसमें जनवरी तक आईसीएआर के छात्रों को आवंटित किया जाएगा. थोड़ा निर्माण शेष बचा है.

Published on:
27 Nov 2018 01:47 pm