4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ के दौरान श्रृद्धालुओं की मदद करेगा रेल सेवा ऐप

कुंभ स्नान के लिए इलाहाबाद पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने ‘कुंभ रेल सेवा’ ऐप तैयार किया है. इस ऐप में कुंभ के दौरान चलाई जाने वाली लगभग 800 स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल के साथ रेलवे की दी जाने वाली अन्य सेवाओं की जानकारी भी यात्री अपने मोबाइल से ले सकेंगे.
2 min read
Google source verification
Kanpur

कुंभ के दौरान श्रृद्धालुओं की मदद करेगा रेल सेवा ऐप

कानपुर। कुंभ स्नान के लिए इलाहाबाद पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने ‘कुंभ रेल सेवा’ ऐप तैयार किया है. इस ऐप में कुंभ के दौरान चलाई जाने वाली लगभग 800 स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल के साथ रेलवे की दी जाने वाली अन्य सेवाओं की जानकारी भी यात्री अपने मोबाइल से ले सकेंगे. इस बारे में एनसीआर जोन के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि ‘कुंभ रेल सेवा’ ऐप तैयार कर लिया गया है, जोकि जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगा.

ऐसी मिली है जानकारी
सेंट्रल स्टेशन डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र तिवारी ने इस बारे में बताया कि शहर से हजारों की संख्या में श्रृद्धालु कुंभ स्नान के लिए इलाहाबाद जाते हैं. हर बार कुंभ के दौरान कानपुर से इलाहाबाद तक कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. कुंभ रेल सेवा ऐप से हजारों शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा.

मिलेगी इसकी भी जानकारी
एनसीआर सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि ऐप में स्पेशल ट्रेनों के साथ ही कई अन्य सेवाओं की भी जानकारी मिलेगी. मसलन यात्री इलाहाबाद के किन नजदीकी स्टेशनों पर पहुंच सकते हैं. किस कैंटीन में उन्‍हें बेहतर खाना व नाश्ता मिल सकता है. इसके साथ ही रेलवे की कैंटीन का मैन्यू भी उपलब्ध होगा.

पहली जनवरी से मिलेगी सुविधा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्री कुंभ रेल सेवा ऐप को दिसंबर महीने के आखिरी सप्‍ताह या फिर पहली जनवरी से डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप बाहरी जिले व प्रदेश से आने वाले श्रृद्धालुओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान बैठे-बैठे कर देगा. ऐसा होने के पश्‍चात यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की कोई मुश्‍किल नहीं रह जाएगी. वे आराम से सफर पूरा कर सकेंगे और मेले का आनंद उठा सकेंगे.

ऐसा बताते हैं अधिकारी
इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्‍ण बंसल आगे कहते हैं कि कुंभ के दौरान श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कुंभ रेल सेवा ऐप तैयार किया है, जोकि जल्द ही गूगल प्ले स्टोर में मौजूद होगा. उसके बाद यात्रियों को मेले के दौरान हर तरह की सुविधा की जानकारी इस ऐप पर आसानी के साथ मिल जाएगी.