कानपुर

चाइनीज माजा से मौत पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, जांच के दौरान बंद कर भागे दुकान, मचा हड़कंप

Murder case filed for death due to Chinese manjha. मुख्यमंत्री ने कहा कि चाइनीस माझा से मौत होती है तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह बयान आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अभियान चला कर दुकानों का निरीक्षण किया।

2 min read
Feb 05, 2026
फोटो सोर्स- 'X' पुलिस कमिश्नरेट कानपुर

Murder case filed for death due to Chinese manjha: मुख्यमंत्री के बयान के बाद कानपुर में पतंग और मांझा की दुकानों में छापा मारने की कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यह छापा मारा गया। इस मौके पर थाना फीलखाना और मूलगंज की पुलिस के साथ पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। दरअसल पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने वायरलेस पर छापेमारी करने का आदेश दिया था। जिसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी मारने की कार्रवाई शुरू हुई।‌ इस मौके पर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि छापा मारने की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।

ये भी पढ़ें

पिछले 24 घंटे में हरदोई सबसे ठंडा जिला, 12 किमी की गति से चलेगी हवा, जानें अपने जिले का तापमान

प्रमुख दुकानों का किया गया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज एसीपी के नेतृत्व में चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। यह अभियान रावतपुर फीलखाना, किदवई नगर, मूलगंज, बाबूपुरवा में चलाया गया। इस दौरान पतंग और धागा बेचने वालों के साथ जनरल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया।

बिक्री और भंडारण पर रोक

चाइनीज मांझा की बिक्री और भंडारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस मौके पर पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चाइनीज मांझा को खरीदना और बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके उपयोग से बाइक चालकों, बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोटें आती हैं। प्रतिबंध के बाद यदि चाइनीज मांझा की बिक्री हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंध में कहा कि चाइनीज मांझा से अगर मौत होती है तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

क्या कहते हैं एसीपी?

इस संबंध में एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यहां पर भी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दुकानों का निरीक्षण किया गया है। फीलखाना और मूलगंज थाना पुलिस मौजूद थी। यह छापामारी मूलगंज थाना क्षेत्र में स्थित दुकानों में की जा रही है।

आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली

जिन दुकानों का निरीक्षण किया गया है, उन दुकानों में चाइनीज मांझा की बरामदगी नहीं हुई है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि एक दुकान जिसे बंद करके दुकानदार चला गया था। उसे भी बुलाया गया और दुकान का निरीक्षण कराया गया, लेकिन वहां पर भी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। यह अभियान थाना स्तर पर चलता रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर