New western disturbance active मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर नई जानकारी दी है। जिसके अनुसार इस हफ्ते दो नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में सक्रिय होगा। जिसका असर कानपुर मंडल के जिलों पर भी दिखाई पड़ेगा।
IMD latest weather forecast आईएमडी मौसम विभाग में पश्चिमी हिमालय में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के विषय में ताजा जानकारी दी है। जिसके अनुसार लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होगा। पहला 2 जनवरी और दूसरा 6 जनवरी को सक्रिय होगा। जिससे पश्चिमी हिमालय और उससे सटे उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम एक बार फिर बदलेगा। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिससे तेज हवा के साथ शीत लहर चलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धुंध छाए रहने की संभावना है। कानपुर में आज सुबह से सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 17.02 डिग्री और न्यूनतम 11.8 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा। शीत लहर चलने की संभावना है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप भी नहीं निकलेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।