Orange and yellow alerts issued मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार तेज हवाओं के साथ बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग में चित्र के माध्यम से ऑरेंज और येलो अलर्ट के विषय में जानकारी दी गई है।
Orange and Yellow alerts issued मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कानपुर मंडल, बुंदेलखंड, पश्चिमी और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तापमान में 1 से 3 डिग्री के बीच उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में की रात सर्द रहेगी। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कल 27 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसका भी असर मौसम पर पड़ेगा। दिन में तेज धूप निकल सकती है। कहीं-कहीं कोहरा में छाए रहने की भी संभावना है। किसानों को एक बार फिर सलाह दी गई है कि खेतों की सिंचाई न करें। तेज हवाओं के कारण फसल गिरने का डर रहता है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि बरेली, आगरा का तापमान 5.6 डिग्री, अलीगढ़ का 6 डिग्री और मेरठ का चार 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त मेरठ, शाहजहांपुर, हरदोई, फतेहगढ़, इटावा का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार मुरादाबाद, बुलंदशहर, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, फतेहपुर, फुरसतगंज, बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़ का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रयागराज, बनारस, बस्ती, लखीमपुर खीरी का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच चुर्क, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार कल 27 जनवरी को मंगलवार सुबह का तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि दोपहर में 25, शाम को 21 और रात को 17 डिग्री तापमान रह सकता है। जबकि 28 जनवरी की सुबह का तापमान 18 डिग्री, दोपहर का 23 डिग्री, शाम का 21 डिग्री और रात का 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी प्रकार 29 जनवरी बुधवार की सुबह का तापमान 18 डिग्री, दोपहर का 23 डिग्री, शाम का 19 डिग्री, और रात का 16 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 27 जनवरी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों और पश्चिम क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र सहित मध्य भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार भारी बर्फबारी होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फ गिरने की संभावना है। भारी बारिश का भी अनुमान है। आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।