कानपुर

बधाई हो : अब कोलकाता के लिए शुरू हुई कानपुर से सीधी फ्लाइट

दीपावली से पहले कोलकाता और कानपुर के बीच शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट से पैसेंजर्स में खुशी की लहर देखने को मिली. क्योंकि अब कानपुर और कोलकाता के लोगों को आने-जाने में ट्रेन में 15 घंटों का सफर नहीं करना होगा. थर्सडे को निर्धारित समय दोपहर 1.15 बजे से 10 मिनट पहले ही अहिरवां एयरपोर्ट पर फ्लाइट ने लैंड किया.

2 min read
Nov 02, 2018
Kanpur
बधाई हो : अब कोलकाता के लिए शुरू हुई कानपुर से सीधी फ्लाइट

कानपुर। दीपावली से पहले कोलकाता और कानपुर के बीच शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट से पैसेंजर्स में खुशी की लहर देखने को मिली. क्योंकि अब कानपुर और कोलकाता के लोगों को आने-जाने में ट्रेन में 15 घंटों का सफर नहीं करना होगा. थर्सडे को निर्धारित समय दोपहर 1.15 बजे से 10 मिनट पहले ही अहिरवां एयरपोर्ट पर फ्लाइट ने लैंड किया. पहले ही दिन कोलकाता से 115 यात्री आए और कानपुर से कोलकाता के लिए 125 यात्रियों ने उड़ान भरी. यात्रियों ने बातचीत में इस उड़ान को बेहद ही सुविधाजनक बताया. आपको ये भी बता दें कि कानपुर से कोलकाता के बीच की इस फ्लाइट का किराया 2,901 रुपए रखा गया है, जो आगे बढ़ाया भी जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक कानपुरवासियों की सुविधा के लिए लगातार फ्लाइट शुरू की जा रही हैं. दिल्‍ली और मुंबई के लिए फ्लाइट पहले ही शुरू की जा चुकी है,

दिसंबर तक शुरू होगी नई फ्लाइट
एयरपोर्ट डायरेक्टर जमील खालिक ने बताया कि स्पाइसजेट का टाइम का स्लॉट 21 नवंबर से अलॉट हो चुका है. उम्मीद है कि दिसंबर तक कानपुर-बंगलुरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो जाएगी. वहीं अहिरवां एयरपोर्ट के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. मौजूदा वेटिंग रूम को बढ़ाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है. 4 महीने में इसे तैयार कर लिया जाएगा. इसके बाद इसमें एक साथ 189 यात्री बैठ सकेंगे. दीपावली के बाद एयरपोर्ट पर फॉग से फ्लाइट को बचाने के लिए लगाए गए आईएलएस कार्य करना शुरू कर देंगे.

पीएम कर सकते हैं शिलान्यास
400 करोड़ रुपए की लागत से नया सिविल इन्क्लेव बनाया जाएगा, जिसकी डिजाइन को मंजूरी मिल गई है. इस नए सिविल इन्क्लेव में 8 बड़े एयरबस प्लेन एक साथ पार्क हो सकेंगे. सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके शिलान्यास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आ सकते हैं. पीएमओ से इसके लिए डिटेल भी मांगी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है.

इन फ्लाइट्स का बदल गया समय

दिल्ली-कानपुर

- दिल्ली से सुबह 10.45 बजे

- कानपुर में दोपहर 12 बजे उतरेगा.

- कानपुर से दोपहर 12.20 बजे उड़ान.

- दिल्ली दोपहर 1.55 बजे उतरेगा.

कानपुर-मुंबई

- मुंबई से दोपहर 12.10 बजे उड़ान.

- कानपुर में दोपहर 2.30 बजे उतरेगा.

- कानपुर से उड़ान दोपहर 3 बजे.

- मुंबई में शाम 5.15 बजे उतरेगा.

ऐसा बोले अधिकारी
इस बारे में चकेरी एयरपोर्ट के डायरेक्‍टर जमील खालिक कहते हैं कि कोलकाता के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. वहीं सर्दियों के मौसम को देखते हुए दिल्ली और मुंबई के फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किया गया है.

Published on:
02 Nov 2018 08:19 am