27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने शुरू किया सड़कों का निर्माण व पैचवर्क

बारिश में पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी, शहर की सड़कों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं. पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने सड़कों के निर्माण में तेजी दिखाते हुए कार्य शुरू कर दिया है. नगर निगम ने 2 करोड़ से 95 सड़कों के निर्माण और पैचवर्क के टेंडर भी कर दिए हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 1 Nov 2018, 12:57 PM IST

Kanpur

खुशखबरी : पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने शुरू किया सड़कों का निर्माण व पैचवर्क

कानपुर। बारिश में पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी, शहर की सड़कों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं. पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने सड़कों के निर्माण में तेजी दिखाते हुए कार्य शुरू कर दिया है. नगर निगम ने 2 करोड़ से 95 सड़कों के निर्माण और पैचवर्क के टेंडर भी कर दिए हैं. कई सड़कों के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं. वहीं पीडब्ल्यूडी ने भी 2.5 करोड़ की लागत से शहर की 528 सड़कों पर 600 किमी. पैचवर्क पूरा कर लिया है. अब शहर की 4 मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. बता दें कि शहर में सबसे ज्यादा सड़कें पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की हैं.

ऐसी मिली है जानकारी
विजय नगर से नमक फैक्ट्री और डिप्टी पड़ाव से जरीब चौकी तक सड़क का निर्माण शुरू हो गया है. वहीं डबल पुलिया से रावतपुर क्रॉसिंग तक और केएफसीएल से पनकी बाईपास तक निर्माण कार्य दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 4 टीमें भी बना दी हैं. अवस्थापना निधि से आए बजट से नगर निगम ने लगभग 2 करोड़ से 95 सड़कों के लिए के टेंडर प्रक्रिया को 17 अक्टूबर को पूरा कर लिया है. वहीं 97 सड़कों के निर्माण और पैचवर्क के लिए 17 नवंबर को टेंडर फिर से ओपन किए जाने हैं, जो लगभग 1.5 करोड़ रुपए के होंगे.

पीडब्ल्यूडी करेगी इन सड़कों का निर्माण

- विजय नगर से नमक फैक्ट्री चौराहे तक

- डबल पुलिया से रावतपुर क्रॉसिंग तक

- डिप्टी पड़ाव से जरीबचौकी तक

- केएफसीएल से पनकी बाईपास तक

ऐसा कहना है अधिकारियों का
इस बारे में नगर निगम के चीफ़ इंजीनियर मनीष कुमार सिंह का कहना है कि खराब हो चुकी सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है. दीपावली से पहले शहर की अधिकतर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. लगभग 97 सड़कों के निर्माण और पैचवर्क के टेंडर भी जल्द ओपन होंगे. वहीं पीडब्‍ल्‍यूडी के एक्‍सईएन राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि सड़कों के पैचवर्क और निर्माण कार्य लगातार जारी हैं. विभाग की ओर से 2.5 करोड़ की लागत से 528 सड़कों पर पैचवर्क पूरा कर लिया गया है. 4 मुख्य सड़कों में से 2 सड़कों का निर्माण पूरा होने वाला है.