हाई-वे पर सफर के दौरान किस टोल प्लाजा पर कितना टैक्स लिया जाएगा, इसकी जानकारी अब आपको एसएमएस से मिल जाएगी.
कानपुर। हाई-वे पर सफर के दौरान किस टोल प्लाजा पर कितना टैक्स लिया जाएगा, इसकी जानकारी अब आपको एसएमएस से मिल जाएगी. इस सेवा को पाने के लिए एनएचएआई को एक एसएमएस करना होगा. इसके जवाब में जो मैसेज आएगा उसमें आपके रूट पर पडऩे वाले सभी टोल प्लाजा पर लिए जाने वाले टैक्स का पता चल जाएगा.
इस नंबर पर करना होगा एसएमएस
इस बारे में प्रोजेक्ट डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी के अनुसार टोल संबंधी सभी जानकारी के लिए एक साधारण मोबाइल होना जरूरी है. इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति को एक निर्धारित फार्मेट में 56070 पर एसएमएस करना होगा. इसके बाद विभाग की ओर से रिप्लाय में उस क्षेत्र के सभी टोल प्लाजा की लिस्ट रेट के साथ उपलब्ध करा दी जाएगी.
सेट फॉर्मेट पर भेजना होगा एसएमएस
उन्होंने बताया कि जानकारी के लिए सेट फॉर्मेट में एसएमएस करना होगा. स्टेट कोड की जगह वाहन के स्टेट कोड के आधार पर जानकारी देनी होगी. जैसे यूपी के लिए क्क और जिस नेशनल हाई-वे पर सफर करना है, उसका नंबर लिखना होगा. इसी तरह अगर किसी विशेष टोल प्लाजा के संबंध में जानकारी हासिल करनी है तो इसके लिए सेट फॉर्मेट पर एसएमएस करना होगा. विशेष टोल प्लाजा की आईडी हम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
टोल फ्री होगा नंबर
अधिकारी के अनुसार विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 1800-1160-62 लांच किया गया है. यदि सफर के दौरान किसी टोल प्लाजा पर निर्धारित टैक्स के अलावा किसी प्रकार की अवैध वसूली की जाती है तो इसकी शिकायत इस टोल फ्री नंबर पर की जा सकती है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा टोल प्लाजा पर मिलने वाली सुविधाएं न मिलने या हाइवे पर किसी प्रकार की समस्या पर भी इस पर कंप्लेंट की जा सकती है. राहगीर की कंप्लेंट पर यदि प्लाजा पर अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो शिकायत करने वाले को 25 हजार का प्राइज भी दिया जाएगा.
अधिकारी ने दी जानकारी
इस बारे में और जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी बताते हैं कि हाई-वे पर सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर पर कॉल की जा सकती है. इसके अलावा यदि टोल रेट जानने हों तो किसी भी साधारण फोन से एक एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी.