IMD Orange alert मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 15 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
IND orange alert मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसका असर गंगा के मैदान भागों पर भी पड़ेगा। पिछले 24 घंटे में बरेली का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। मुरादाबाद, नजीबाबाद, बरेली, श्रावस्ती, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया और बनारस का तापमान 150 मीटर से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार घना से अत्यंत घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि शीत लहर को लेकर 6 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, हापुर, और मेरठ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार इन जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बनारस, रविदास नगर, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, संभल, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और उसके आसपास के इलाकों के लिए भी शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।