कानपुर

अब हो रही है पुलिसकर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश देने की तैयारी

ऐसा जान पड़ रहा है जैसे मानो शहर की पुलिस के अच्छे दिन लाने के लिए एसएसपी पूरे प्रयास में जुट गए हैं. वह पुलिसकर्मियों के आराम के लिए उन्हें साप्‍ताहिक अवकाश देने की तैयारी कर रहे है. इसके लिए उन्होंने एसपी और सीओ की मीटिंग बुलाई है.
2 min read
Oct 09, 2018
Kanpur
अब हो रही है पुलिसकर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश देने की तैयारी

कानपुर। ऐसा जान पड़ रहा है जैसे मानो शहर की पुलिस के अच्छे दिन लाने के लिए एसएसपी पूरे प्रयास में जुट गए हैं. वह पुलिसकर्मियों के आराम के लिए उन्हें साप्‍ताहिक अवकाश देने की तैयारी कर रहे है. इसके लिए उन्होंने एसपी और सीओ की मीटिंग बुलाई है. ऐसे में अगर सब कुछ सही रहा तो अगले सप्ताह से पुलिसकर्मियों को सप्‍ताह में एक बार अवकाश मिलने लगेगा.

ऐसी मिली है जानकारी
इस बारे में एसएसपी अनंत देव ने पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस लाइन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगवाया था. इस शिविर में ज्यादातर पुलिसकर्मियों ने आराम करने का मौका न मिलने की शिकायत की थी. एसएसपी भी पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए खुद थाने गए तो उनको भी लंबी ड्यूटी और आराम न कर पाने की शिकायत मिली. इस बात को संज्ञान में लेकर एसएसपी रोटेशन ड्यूटी और साप्‍ताहिक अवकाश देने की कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं.

ऐसा बताया एसएसपी ने
इस बारे में एसएसपी अनंत देव ने बताया कि अगर सात दिन में एक छुट्टी का प्रारूप नहीं बनता है तो वह दस दिन में एक दिन की छुट्टी जरूर करेंगे. इतना ही नहीं, इसके साथ ही रोटेशन में ड्यूटी लगाने के लिए भी कह दिया है. दोनों सुविधाएं मिलने से पुलिसकर्मियों की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी.

पहले भी उठाया जा चुका है ये मुद्दा
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिसकर्मियों को छुट्टी दिलाने का मुद्दा काफ़ी जोर-शोर के साथ उठ चुका है. इसके पीछे कारण उनको कुछ समय का आराम देना भी है. कई बार ये आवाज़ बुलंद की गई कि जनता की रक्षा के लिए हमेशा तत्‍पर रहने वाली ख़ाकी को भी के ज़रा से आराम की जरूत होगी. कुछ पल अपने परिवार के साथ बिताने की जरूरत होगी. इन्‍हीं बातों को ध्‍यान में रखकर ये साप्‍ताहिक अवकाश वाली योजना को सामने लाया गया है.

Updated on:
09 Oct 2018 01:55 pm
Published on:
09 Oct 2018 01:55 pm