27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट लेना भूल गए! कोई प्रॉब्लम नहीं, ट्रेन के अंदर ही मिल जाएगी जनरल टिकट

ट्रेन की जनरल टिकट के लिए अब यात्रियों को टिकट विंडो पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब अगर यात्री चाहे तो ट्रेन के अंदर भी टीटीई से जनरल टिकट खरीद सकता है. यह सेवा रेलवे ने एनआर जोन की कई ट्रेनों में शुरू भी कर दी है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 9 Oct 2018, 1:35 PM IST

Kanpur

टिकट लेना भूल गए! कोई प्रॉब्लम नहीं, ट्रेन के अंदर ही मिल जाएगी जनरल टिकट

कानपुर। ट्रेन की जनरल टिकट के लिए अब यात्रियों को टिकट विंडो पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब अगर यात्री चाहे तो ट्रेन के अंदर भी टीटीई से जनरल टिकट खरीद सकता है. यह सेवा रेलवे ने एनआर जोन की कई ट्रेनों में शुरू भी कर दी है. ट्रेन में जनरल टिकट यात्री को मुहैया कराने के लिए ट्रेन में तैनात टीटीई को हैंड हेल्ड मशीनें भी दी जा रही हैं. इस सेवा के लिए यात्री को 10 रुपए अतिरिक्‍त देने होंगे.

सीपीआरओ ने बताया
इस बारे में सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे ने प्रथम चरण में सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ मेल, गरीब रथ, राजधानी आदि से की है. इन ट्रेनों के टीटीई को हैंड हेल्ड मशीनें भी दी जा रही है, जो पीआरएस सर्वर से कनेक्ट रहेगी. इससे टीटीई को ट्रेन के कोचों की खाली बर्थ व किस बर्थ का यात्री किस स्टेशन पर उतरेगा, इस बात की भी जानकारी मिल सकेगी. हैंड हेल्ड मशीन से तत्काल अपडेट होने से टीटीई ट्रेन में वेटिंग टिकट में सफर कर रहे यात्रियों को बर्थ एलॉट कर सकता है.

देने होंगे अतिरिक्‍त पैसे
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस सेवा का लाभ लेने के लिए यात्री को ट्रेन में चढऩे से पहले कोच के टीटीई को जानकारी देकर टीटीई से टिकट लेना होगा. इस सेवा के लिए यात्री को निर्धारित किराए के अलावा 10 रुपए अतिरिक्‍त देने होंगे. इस सेवा से यात्रियों को टिकट विंडों पर लंबी कतार से मुक्ति मिलेगी.

खत्‍म होगी मनमानी
रेलवे सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी पर गौर करें तो मालूम पड़ता है कि ट्रेन छूट जाने की जल्दी में ही ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों से टीटीई मनमाना जुर्माना वसूल करते है. इसके साथ ही वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बर्थ खाली होने के बाद भी उन्हे बर्थ न देकर अधिक पैसे देने वालों को बर्थ एलॉट कर देते हैं. हैंड हेल्ड मशीन से यात्री भी अपनी बर्थ की पोजीशन देख सकेंगे. इससे टीटीई की मनमानी भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी.