12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने आया ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट से पकड़े गए वैज्ञानिक का कानपुर कनेक्शन

खुफिया जानकारी लीक करने को लेकर नागपुर में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट से पकड़े गए वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल का कानपुर कनेक्शन सामने आया है. पूछताछ के दौरान उसने शहर की एक महिला वैज्ञानिक के नाम का भी खुलासा किया है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

सामने आया ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट से पकड़े गए वैज्ञानिक का कानपुर कनेक्शन

कानपुर। खुफिया जानकारी लीक करने को लेकर नागपुर में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट से पकड़े गए वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल का कानपुर कनेक्शन सामने आया है. पूछताछ के दौरान उसने शहर की एक महिला वैज्ञानिक के नाम का भी खुलासा किया है. अब उसको यूपी एटीएस और मिलेट्री इंटेलीजेंस ने सोमवार को उसके ऑफिस से ही उठा लिया. फिलहाल उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. इतना ही नहीं, उसके लैपटॉप को भी खंगाला जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों से उससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मींद जताई गई है. इस बाबत एटीएस अफसरों से जांच का हवाला देकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

मिली थी ऐसी जानकारी
गौरतलब है कि यूपी एटीएस और मिलेट्री इंटेलीजेंस को देश की अहम गोपनीय जानकारी पाकिस्तान और अमेरिका भेजे जाने का पता चला था. मामले में जांच के बाद नागपुर की ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के सीनियर इंजीनियर निशांत अग्रवाल को पकड़ा गया.

पता चला है ऐसा
निशांत को पकड़ने से पहले ही कम हड़कंप नहीं मचा था कि अब उसने भी पूछताछ में एटीएस को कानपुर की एक महिला वैज्ञानिक के बारे में जानकारी दी है. पता चला है कि वह महिला उसे गोपनीय जानकारी शेयर करती थी. सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए दोनों सोशल मीडिया के जरिए टच में रहते थे.

जताया जा रहा है इस बात का शक
वहीं अब इस बात का शक जताया जा रहा है कि महिला वैज्ञानिक ने कैंट एरिया और आर्म्‍स फैक्ट्रियों की गोपनीय जानकारी निशांत तक पहुंचाई जिसे निशांत ने दूसरे देशों को भेजा. यह महिला वैज्ञानिक मूलरूप से विष्णुपुर वेस्ट बंगाल की निवासी है. नौकरी ज्वाइन करने के बाद से व कानपुर में रह रही है. इतना ही नहीं, इसके आगे अब इस बात की भी उम्‍मींद जताई जा रही है कि आगे भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने वाले हैं. देखना ये है कि क्‍या होंगे वो.