कानपुर

एयरफोर्स से रिटायर महिला दीन दुखियों की मदद करती थी, जिनकी मौत देखकर लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

People shocked to see her death कानपुर में रिटायर्ड एयरफोर्स महिला कर्मचारी समाज सेवा में पर चढ़कर हिस्सा लेती थी। दीन दुखियों की मदद करती थी। लेकिन उनकी मौत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

less than 1 minute read
Dec 08, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

People shocked to see her death कानपुर में समाज सेवा में आगे रहने वाली एयर फोर्स से रिटायर महिला कर्मी कई दिनों से दिखाई नहीं पड़ी। उनके घर में भी नहीं हलचल दिखाई पड़ रही थी। घर का दरवाजा भी नहीं खुल रहा था। जिससे पड़ोसियों को शंका हुई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर महिला का शव पड़ा था। जिनका बेटा लंदन में नौकरी करता है। महिला का शव जिन परिस्थितियों में मिला।‌ उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

कानपुर में एक युवक के कपड़े उतार की गई पिटाई, जूता भी चटाया, क्या कहते हैं डीसीपी पश्चिम?

पति की जगह नौकरी मिली थी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी ग्राम निवासी संतोष बाजपेई एयरफोर्स में नौकरी करते थे। 1989 में उनकी मौत हो गई। मृतक आश्रित के जगह उनकी पत्नी सुषमा वाजपेई को नौकरी मिल गई। जबकि उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में लंदन में रहता है। पूर्व पार्षद मनोज यादव ने बताया कि सुषमा बाजपेई रिटायर होने के बाद समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। गरीब, दीन-दुखियों, महिलाओं की खूब मदद करती थी। निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा किया करती थी। जिसके कारण क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय थी। लोग उन्हें पसंद भी करते थे। 

बीमारी के कारण हुई मौत

पड़ोसियों ने बताया कि उनके बेटे की शादी बर्रा में हुई थी। सुषमा वाजपेई कई दिनों से दिखाई नहीं पड़ी, घर में भी सन्नाटा था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी लंदन में रहने वाले बेटे के ससुर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। रामादेवी चौकी प्रभारी ने बताया कि सुषमा वाजपेई कई दिनों से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है। बेटा लंदन से आ रहा है। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर