कानपुर

कानपुर के गोविंदपुरी भीमसेन रेलवे स्टेशन के बीच 21 दिन में दूसरा हादसा, फ्लाई ओवर से गिरा ट्रक

Kanpur Jhansi rail route truck fell down from ROB between govindpuri and Bhimsen railway station कानपुर झांसी रेल मार्ग पर बीती रात यातायात फिर बाधित हो गया। जब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे महकमे में हड़कंप बच गया। ‌

2 min read
Sep 06, 2024

Kanpur Jhansi rail route truck fell down from ROB between govindpuri and Bhimsen railway station कानपुर झांसी रेल मार्ग एक बार फिर चर्चा में आ गया। जब कानपुर इटावा हाईवे के फ्लाई ओवर से अनियंत्रित रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। ट्रक के रेलवे पटरी पर गिरने की घटना में ओवरहेड इलेक्ट्रिक (विद्युत लाइन) टूट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का चालक ट्रक में ही बुरी तरह फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने ट्रक चालक को बाहर निकाला। एलएलआर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कानपुर-झांसी रेल मार्ग का यातायात ठप हो गया। मौके पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना गोविंदपुरी भीमसेन स्टेशन के बीच की है। फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है।

Kanpur Jhansi rail route truck fell down from ROB between govindpuri and Bhimsen railway station घटना गुरुवार की शाम करीब 7 बजे की है। बिल्हौर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी रामकिशोर ट्रक लेकर इटावा जा रहे था। गोविंदपुरी के आगे जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक फ्लाई ओवर पर चढ़ा अनियंत्रित होकर साइड की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे आ गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामकिशोर ट्रक में ही फंस गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और रेलवे पुलिस ने चालक को बाहर निकाल। एलएलआर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन हुआ क्षतिग्रस्त

Kanpur Jhansi rail route truck fell down from ROB between govindpuri and Bhimsen railway station हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रेल के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रक गिरने के कारण ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के चार खंबे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही की रेलवे ट्रैक को नुकसान नहीं हुआ। ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन ठीक करके यातायात बहाल कर दिया गया। इस दौरान गाड़ियां तीन से चार घंटे देर से चली।

गोविंदपुरी भीमसेन के बीच 30 दिनों में दूसरा हादसा

Kanpur Jhansi rail route truck fell down from ROB between govindpuri and Bhimsen railway station गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच हुई घटना एक बार फिर चर्चा में आ गई। बीते 16 अगस्त को साबरमती एक्सप्रेस गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच बेपटरी हो गई थी। जिससे रेलवे को काफी नुकसान हुआ और यातायात भी बाधित हो गया था। 200 मीटर पहले बृहस्पतिवार की रात में एक बार फिर घटना हुई।

Updated on:
06 Sept 2024 11:53 am
Published on:
06 Sept 2024 11:49 am
Also Read
View All

अगली खबर