कानपुर

धूल बनी काल! तेज रफ्तार कार से उठा गुबार, बीसीए छात्र की मौत

Kanpur News:सचेंडी थाना क्षेत्र के पीएसआईटी कॉलेज परिसर में निर्माण के दौरान धूल के कारण बीसीए छात्र को जेसीबी नहीं दिखी। बाइक टकराने से वह गंभीर घायल हुआ और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है मामले।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित पीएसआईटी कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के गुजरने से उड़े धूल के गुबार के कारण बीसीए फाइनल ईयर के छात्र को सामने खड़ी जेसीबी मशीन दिखाई नहीं दी। छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर जेसीबी से जा टकराई। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

PK की I-PAC संभाली अखिलेश यादव का चुनावी कैंपेन, दिल्ली-बंगाल में हुईं दो सीक्रेट मीटिंग

नजर नहीं आई जेसीबी

दबौली निवासी खाद कारोबारी प्रभाकर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रखर सिंह ल कॉलेज से छुट्टी होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय कैंपस में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तेज गति से निकली, जिससे अचानक धूल का घना गुबार उठ गया। दृश्यता कम होने के कारण प्रखर को जेसीबी नजर नहीं आई और वह सीधे उससे जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

मौके पर मौजूद छात्रों ने तत्काल प्रखर को रीजेंसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। परिजन भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गए। काफी प्रयासों के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सचेंडी ने बताया कि पीएसआईटी कॉलेज परिसर में हुए हादसे की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान अपनाए गए सुरक्षा इंतजामों, वाहनों की आवाजाही और लापरवाही के बिंदुओं की भी पड़ताल की जाएगी। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

हमारा मकसद बंगाल और यूपी में भाजपा को हराना, SIR में सिर्फ वोट काटे जा रहे- अखिलेश यादव

Published on:
24 Feb 2026 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर