Super Active Western Disturbance wreaks havoc. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सुपर एक्टिव होने की जानकारी दी है, जिसके अनुसार भूमध्य सागर से अत्यंत शक्तिशाली सिस्टम उठ रहा है। इसके अतिरिक्त अरब सागर से नमी भी उत्तर भारत की तरफ पहुंच रहाी है। बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
Super Active Western Disturbance wreaks havoc. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल में 27 जनवरी की शाम से 28 जनवरी की दोपहर तक भारी बारिश होने की संभावना है। बीती रात कानपुर कंपनी बाग के पास 4 मिली मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हिमालय पर्वत श्रृंखला में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आएगी। इस दौरान करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में सर्दी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सुपर एक्टिव हो चुका है, जिसको लेकर उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार भूमध्य सागर में अत्यंत शक्तिशाली सिस्टम उठ रहा है। अरब सागर से विस्फोटक नमी की भी सप्लाई हो रही है। जिससे उत्तर भारत में भारी बारिश और ठंड का कहर देखने को मिलेगा (देखें तस्वीर)।
हिमालय पर्वत श्रृंखला पर भी भारी से भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण 3 से 7 डिग्री की अचानक गिरावट आएगी। इस दौरान तेज हवाएं, बादल गरजने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इस संबंध में मौसम विभाग ने विस्तृत जानकारी चित्र के रूप में दी है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अयोध्या का तापमान सबसे कम 8 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि मेरठ का 8.2, मुजफ्फरनगर का 8.99, अलीगढ़ का 9, गोरखपुर का 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अतिरिक्त बुलंदशहर, नजीबाबाद, गोरखपुर, बस्ती का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
जबकि गाजीपुर, बलिया, चुर्क, आजमगढ़, सुल्तानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, हरदोई, बरेली, और मुरादाबाद का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त, आगरा, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, कानपुर नगर, इटावा, उरई, हमीरपुर, बांदा, और फुरसतगंज का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, और कानपुर देहात में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री के बीच उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विशेषकर 27 और 28 जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार कानपुर मंडल में 10 मिलीमीटर से 15 मिली मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।