कानपुर

भाई वाह ! फ्लैट न बिकने से निराश केडीए के लिए दीपावली साबित हुई धमाकेदार

फ्लैट न बिकने से निराश केडीए के लिए ये दीपावली बेहद धमाकेदार साबित हुई है. होगा भी क्‍यों नहीं, इस बार के ई-ऑक्शन में केडीए के 101 प्लॉट व दुकान धड़ल्‍ले के साथ जो बिक गए हैं. यहां इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कई प्लॉट्स के लिए बोली तीन से चार गुना तक लगी है.

2 min read
Nov 23, 2018
Kanpur
भाई वाह ! फ्लैट न बिकने से निराश केडीए के लिए दीपावली साबित हुई धमाकेदार

कानपुर। फ्लैट न बिकने से निराश केडीए के लिए ये दीपावली बेहद धमाकेदार साबित हुई है. होगा भी क्‍यों नहीं, इस बार के ई-ऑक्शन में केडीए के 101 प्लॉट व दुकान धड़ल्‍ले के साथ जो बिक गए हैं. यहां इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कई प्लॉट्स के लिए बोली तीन से चार गुना तक लगी है. इससे केडीए ऑफिसर्स में इस समय खुशियों की लहर है. ज़ाहिर सी बात है कि ये दीपावली केडीए अधिकारियों के लिए खुशियों का तोहफ़ा लेकर आई है.

20 नवंबर थी लास्‍ट डेट
दरअसल केडीए ने दीपावली से ठीक पहले अपनी 177 प्रॉपर्टी ई-ऑक्शन में उपलब्ध कराई. इनमें किदवई नगर, जाजमऊ, दयानन्द विहार, जूही डब्ल्यू व डब्ल्यू 2, मंदाकिनी इंक्लेव आदि में रेजीडेंशियल प्लॉट थे. इसके अलावा किदवई नगर, आजाद नगर, कल्याणपुर आदि में शॉप्स थीं. वहीं आजाद नगर, दीनदयालपुरम, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया, इस्पात नगर आदि में कामर्शियल प्लॉट भी शामिल हैं. बिडिंग के लिए लास्ट डेट 20 नवंबर रखी थी.

ऐसा बताया केडीए ऑफिसर्स ने
केडीए ऑफिसर्स के मुताबिक 177 में 101 प्रॉपर्टी के लिए लगभग 1300 बिड आई हैं. इनमें कई प्रॉपर्टीज के लिए बोली 3 गुना तक हैं. इससे फ्लैट्स न बिक पाने से निराश केडीए ऑफिसर्स में उत्साह की लहर दौड़ गई है. हालांकि बिडिंग प्रॉसेस कम्प्लीट होने के बाद अभी भी लगभग 76 प्रॉपर्टी बच गई हैं. केडीए ऑफिसर्स का कहना है कि जल्द ही इन्हें फिर ई-ऑक्शन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

ऐसी हैं प्रॉपर्टी
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्‍ट के तहत कुल प्रॉपर्टी 177 है. इनमें तीन कैटेगरी हैं. ये हैं रेजीडेंशियल, कामर्शियल और शॉप्स. इनमें से 101 प्रॉपर्टी बिक गई हैं. यहां ये भी बताना जरूरी होगा कि स्‍कीम के तहत किदवई नगर की कुल 23 प्रॉपर्टी हैं. जाजमऊ में 02, दयानन्द विहार में 01 है. जूही डब्ल्यू व डब्ल्यू में 2, जवाहरपुरम में 89 और इस्पात नगर में 16, आजाद नगर में 06 कल्याणपुर में 03 प्रॉपर्टी हैं.

Published on:
23 Nov 2018 01:07 pm