
सौ रुपए का वॉर्निश वाला नया नोट, खासियतें बना रही हैं इसको कुछ ज्यादा ही खास
कानपुर। बैंगनी रंग का सौ रुपए का नया नोट एक बार फिर से नए फीचर के साथ बाजार में आएगा. ये नया सौ रुपए का नोट देखने सुनने में हाल में आए सौ के नोट जैसा ही होगा, लेकिन मजबूती के मामले में ये सभी नोटों पर भारी पड़ेगा. ऐसी जानकारी मिली है कि इस नोट पर एक खास पेंट की परत चढ़ेगी, जो इसकी उम्र और चमक को कई गुना बढ़ा देगा.
लोग कर रहे हैं बेहद पसंद
रिजर्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बैंगनी रंग का सौ रुपए का ये नोट बाजार में काफ़ी पसंद किया जा रहा है. वैसे देखा जाए तो सौ के नोट की मांग अन्य करेंसी से ज्यादा ही रहती है. नोटबंदी से पहले भी सौ का नोट ही सबसे ज्यादा चलन में था. आज भी दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपए के नोट मार्केट में आने के बाद भी सौ के नोट की लोकप्रियता और मांग में कोई कमी नहीं आई है.
एक वर्ष से हो रहा था काम
लोगों का ऐसा रुझान देखते हुए सौ के नोट की जिंदगी बढ़ाने पर एक वर्ष से काम हो रहा था. इसी के तहत एक ऐसा वॉर्निश पेंट तैयार किया गया है, जिसकी कोटिंग इस नोट के ऊपर की जाएगी. शुरुआत में ट्रायल के तौर पर इस नोट को मार्केट में लाया जाएगा. अलग-अलग जलवायु वाले चार शहरों में इसको सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा. ट्रायल के सफल होने के बाद इसको देशभर में एकसाथ लागू किया जाएगा.
खास बात है ये
इसकी सबसे ज्यादा खास बात ये होगी कि उस नए नोट को ज्यादा संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि नया नोट न तो जल्दी फटेगा और न कटेगा. न ही तो पानी में जल्दी गलेगा. नोट पर चढ़े इस वॉर्निश पेंट का काम लगभग वही होगा, जो हम लकड़ी या लोहे का पेंट करते वक्त इस्तेमाल करते हैं.
इस नोट की जिंदगी होगी 7 साल
आरबीआईके अधिकारी की मानें तो नया नोट बिल्कुल सौ रुपए के नोट के बराबर होगा. ये गांधी सीरीज का ही नोट होगा. इसकी डिजाइन भी बिल्कुल मौजूदा नए नोट की तरह होगी, लेकिन वॉर्निश वाला नया नोट मौजूदा नोट के मुकाबले करीब दोगुना ज्यादा मजबूत होगा.
Published on:
22 Nov 2018 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
