Season first heavy snowfall मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में ताबड़तोड़ तीन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे सीजन की सबसे भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेगा।
Season first heavy snowfall मौसम विभाग ने तीन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। जिसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में 22 और 23 जनवरी को सीजन की सबसे अधिक बर्फबारी होने की संभावना है। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों पर भी पड़ने की संभावना है, जहां हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। बादल गरजने की भी संभावना है, जिससे तापमान में एक बार फिर कमी आएगी। लेकिन कानपुर मंडल में इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम रहा। यहाँ का तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बरेली का 7.5, नजीबाबाद का 7.8, बाराबंकी और कानपुर नगर का 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फतेहपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, बनारस, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, लखनऊ, उरई, झांसी, फतेहगढ़ का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त चुर्क, प्रयागराज, हमीरपुर, फतेहगढ़, इटावा का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है।
पिछले 24 घंटे में बहराइच का तापमान सबसे अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि झांसी का 26.8 डिग्री, वाराणसी एयरपोर्ट का 26.4 डिग्री, लखनऊ का 26.4 डिग्री, और हमीरपुर का 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में बलिया और मुरादाबाद का तापमान सबसे कम 21 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान के बढ़ने की संभावना है। ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तक सीमित है। मैदानी भागों में इसका असर नहीं पड़ेगा।
अगले 48 घंटे तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाएं रात में ठंड का एहसास करायेंगी। ढाई महीने से अधिक हो चुके हैं, और कानपुर मंडल में 100% बारिश की कमी है। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है और ना ही कोई मौसमी सिस्टम बना है। तापमान बढ़ने से कोर प्रदूषण और धुंध से राहत मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल को छोड़कर 22 जनवरी की रात अन्य मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। एक के बाद 13 पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र पर सक्रिय हो रहे हैं। 23 जनवरी को सीजन की सबसे भारी बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेगा। लेकिन कानपुर मंडल में 23 और 24 को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।