
UP late night rain update मौसम पल-पल में बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक दूर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहेगा। तराई के क्षेत्रों में बादलों के कारण लोगों को राहत मिल सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज चमकदार धूप निकलेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नमी के कारण ऊंचे आसमान पर बादलों की हलचल दिखाई पड़ेगी। लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सीएसए कानपुर के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया आज 20 जुलाई से 22 जुलाई तक मंडल के जिले सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा तेज चमकदार धूप निकलेगी। कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में अगले तीन दिनों तक तेज चमकदार धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान 35 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है। उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तराई के इलाकों में नमी के कारण बादलों से लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। कानपुर में आज का तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आगामी 21 जुलाई को तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। कानपुर मंडल के जिलों में भी तापमान और मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।