कानपुर

UP rain alert: धूल भरी आंधी की चेतावनी, बारिश होने का भी अलर्ट, जानें आज और कल का मौसम

IMD rain alert आईएमडी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बारिश के संबंध में अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है।

less than 1 minute read
Mar 20, 2025

IMD rain alert आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 13.8 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात में बारिश का अनुमान नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 21 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। 22 मार्च शनिवार को आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना नहीं है।

Updated on:
20 Mar 2025 06:43 pm
Published on:
20 Mar 2025 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर