कानपुर

UP weather alert: 20 से 23 दिसंबर के बीच सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, दिखेगा मौसम का तांडव

Western Disturbance Active 20 to 23 December मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 20 से 23 दिसंबर के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है।
2 min read
Dec 19, 2025
कोहरे से यातायात प्रभावित (फोटो सोर्स- मेटा एआई)
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Western Disturbance Active 20 to 23 December मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहेगा। 18 दिसंबर की तुलना में 19 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। जिससे दृश्यता में कमी आई। रेल यातायात के साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कानपुर, आगरा, बरेली, सहारनपुर और गोरखपुर में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। रात की ठंडक और नमी के कारण गणना कोरा गाना कोहरा छाया है। ‌ मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय पर्वत पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन इन दिनों में हवाओं की रफ्तार काफी कम रहेगी। जिससे कोहरा हटाने की संभावना नहीं है। ‌

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिसका असर गंगा के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। यहां पर बादलों की आवाज ही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के निकल जाने के बाद ठंड और बढ़ेगी। दिन में बादलों की आवाजाही से तापमान में कमी आएगी और सूरज की तपन में भी कमी होगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण रात-दिन शीतलहर चलेगी। कानपुर मंडल के जिले औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, और इटावा में इसका असर दिखाई पड़ेगा। 2025 के दिसंबर महीने के बचे हुए दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बुलंदशहर का तापमान सबसे कम 7.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बाराबंकी का 7.4 डिग्री, इटावा का 8 डिग्री, सुल्तानपुर का 8.8 और लखीमपुर खीरी का 9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त नजीबाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर नगर, लखनऊ, कानपुर इंडियन एयर फोर्स एरिया, फुरसतगंज, फतेहपुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। जबकि मेरठ, आगरा, फतेहगढ़, मुरादाबाद, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस एयरपोर्ट, बांदा, हमीरपुर, झांसी, उरई, शाहजहांपुर आदि जिलों का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। ‌

झांसी का तापमान सबसे अधिक

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झांसी का तापमान सबसे अधिक 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही बांदा का 25.4, लखीमपुर खीरी का 24, हमीरपुर का 22.02, और मुजफ्फरनगर का 22.01 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में सबसे कम बनारस एयरपोर्ट का 13.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, फुरसतगंज, और अलीगढ़ का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। ‌