कानपुर

यूपी मौसम: कानपुर लगातार आठवें दिन सबसे ठंडा जिला, बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल, जानें मौसम का हाल

Kanpur is the coldest district for eighth consecutive day. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और पूरब की दिशा से आने वाली हवाओं का टकराव देखने को मिलेगा। जिसका प्रभाव मौसम पर पड़ेगा। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं की गति काफी कम हुई है।

2 min read
Nov 17, 2025

Kanpur is the coldest district for eighth consecutive day. मौसम विभाग के अनुसार कानपुर लगातार आठवें दिन प्रदेश का सबसे ठंडा जिला पाया गया। लेकिन तापमान में भी वृद्धि हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अब पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। जिस पर बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल का असर दिखाई पड़ रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं अपना असर दिखाएंगी। लेकिन यह हवाएं करीब डेढ़ किलोमीटर ऊपर आ रही हैं। कानपुर मंडल के जिलों में इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया जिला शामिल है।

ये भी पढ़ें

शातिर चोर ने पहले रेकी की फिर चोरी की घटना दिया अंजाम, 20 लाख के जेवर, 182420 रुपए नगद बरामद

धरातल पर अभी भी उत्तरी और पश्चिमी हवाओं का असर

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि धरातल पर अभी भी उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर दिखाई पड़ रहा है। लेकिन इन हवाओं की गति कम है। परंतु यह हवाएं लगातार आ रही हैं। यह हवाएं तब तक आती रहेंगी जब तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा। फिलहाल अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इसलिए रात का तापमान औसत से 4 से 5 डिग्री कम बना हुआ है। दिन में भी औसत से एक से दो डिग्री कम है। अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी।

कानपुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात तापमान 27.2 डिग्री से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।‌ उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में आसमान में धुंध छाए रहने की संभावना है। तेज धूप में नरमी भी रहने की संभावना है। जिससे रात और दिन के तापमान में वृद्धि होगी। कानपुर मंडल में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति धीमी और कमजोर पड़ रही है। पूर्वी क्षेत्र से आने वाली हवाएं अपना असर दिखाएंगी।

लगातार आठवें दिन सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का तापमान लगातार आठवें दिन प्रदेश में न्यूनतम दर्ज किया गया। कानपुर नगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। जबकि मुजफ्फरनगर और अयोध्या का 8.5 डिग्री, इटावा का 8.6 डिग्री और बाराबंकी का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। 

बहराइच सबसे अधिक तापमान वाला जिला

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में बहराइच ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यहां का अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर आईएएफ का तापमान 29.02 डिग्री, शाहजहांपुर का तापमान 28.9 डिग्री, हमीरपुर का तापमान 28.6 डिग्री और लखनऊ का तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया‌।

किसानों को दी गई सलाह

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने किसानों को सलाह दी है कि अपने खेतों में रवि की बुवाई कर लें क्योंकि मौसम अभी साफ है। नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी। इसलिए रवि बुवाई का सबसे उत्तम समय है।

Published on:
17 Nov 2025 08:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर