कानपुर

मौसम विभाग की चेतावनी: आज रात से इन जिलों में बारिश की संभावना, कानपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा जिला

Rain warning in these districts from tonight पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज रात से 2 जनवरी के बीच इन जिलों में बारिश की संभावना है। कानपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया है।

2 min read
Dec 31, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Rain warning in these districts from tonight मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है।‌ दोपहर तक आसमान में घना कोहरा और बादल छाए रहेंगे। कल 1 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह के समय उत्तर प्रदेश के पश्चिमी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान घना कोहरा भी छाया रहेगा। 31 दिसंबर की रात से 2 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ ने सतर्क रहने की सलाह दी है। नया साल 2026 की शुरुआत बारिश से हो सकती है। लेकिन कानपुर मंडल में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें

कैफे में बर्थडे पार्टी: युवती के दोस्तों के साथ मारपीट, पीड़िता बोली – क्या धर्म पूछ कर होगी दोस्ती?

दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं पर पॉकेट में यह बारिश हो सकती है। कानपुर मंडल के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद धूप भी निकल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आगरा सहित इन जिलों में बारिश की संभावना

लेकिन आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिलों में धुंध, प्रदूषण और कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। दोपहर के बाद धूप निकल सकती है। पिछले दो दिनों से कानपुर का तापमान प्रदेश में न्यूनतम दर्ज किया जा रहा है। 30 दिसंबर को 4.4 और 31 दिसंबर को 4.6 दर्ज किया गया है। रात और सुबह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी भी काफी कम है।

कानपुर का कार्डियोलॉजी फुल

डॉ एसएन सुनील पांडे ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस सीजन में बीमारियां भी आती हैं। कार्डियोलॉजी पूरी तरह से फूल है। कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी। हवा की गति थोड़ी कम हो सकती है। यही हवाएं जनवरी के पहले सप्ताह में कहर ढायेगी।

प्रदेश के इन जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा था। दूसरे दिन प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान कानपुर में रिकॉर्ड किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बाराबंकी का 4.8 डिग्री, शाहजहांपुर का 5.9 डिग्री, चुर्क का 6 डिग्री और हरदोई का क्षेत्रफल 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

इन जिलों का तापमान 8 से 10 डिग्री दर्ज किया गया

इसके साथ ही गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, फुरसतगंज, लखनऊ, हमीरपुर, उरई, इटावा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, बरेली, लखीमपुर खीरी, फतेहगढ़ का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। जबकि बनारस बीएचयू, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, और मुजफ्फरनगर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर