कानपुर

लगातार पश्चिमी विक्षोभ लेकिन कमजोर, नॉर्थ पोल से आने वाली हवा की गति भी धीमी, जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

UP weather update मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।‌ नॉर्थ पोल से आने वाली हवाएं भी कमजोर हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सूखी सर्दी पड़ रही है। 27 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे बना हुआ है। ‌

2 min read
Dec 06, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP weather update मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कानपुर एक बार फिर सबसे ठंडा जिला रहा। जहां का तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है। इटावा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और अयोध्या सबसे कम तापमान वाले जिलों में शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऊंचे आसमान पर बादल रह सकते हैं। जिसके कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कानपुर मंडल के जिले इटावा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात का मौसम करीब एक समान रहने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की बंपर भर्ती, बनाई गई वरीयता सूची, करें ऑनलाइन आवेदन

जानें सबसे कम तापमान वाले जिले

आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। इटावा का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ है। जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। मुजफ्फरनगर का 5.8 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी और अयोध्या का 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।‌

इन जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया

इसके साथ ही सुल्तानपुर, फुरसतगंज, फतेहपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली का तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है जबकि गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बांदा, हमीरपुर, झांसी, हरदोई, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, मेरठ, बुलंदशहर, नजीबाबाद, अलीगढ़, आगरा का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। ‌

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ऊंचे आसमान पर बादल रहेंगे। इसके कारण रात का तापमान बढ़ेगा। बादलों के कारण रात और दिन में सर्दी महसूस होगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर गंगा के मैदानी और कानपुर मंडल के जिलों में दिखाई पड़ेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आया हुआ है लेकिन यह काफी कमजोर है। जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

बारिश के बिना सूखी सर्दी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर आ रहे हैं। जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी भागों पर इसका असर कम पड़ रहा है। नॉर्थ पोल की हवाएं काफी कमजोर हो गई हैं। इस बार सूखी सर्दी पड़ रही है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में भी सूखी सर्दी बनी रहेगी।‌ किसानों को फसल की जरूरत के हिसाब से सिंचाई करते रहने की सलाह दी गई है। ‌

Updated on:
06 Dec 2025 08:44 pm
Published on:
06 Dec 2025 08:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर