कानपुर

मौसम का तांडव: रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट, 15 जनवरी के पश्चिम विक्षोभ से मौसम बदलेगा करवट

Weather havoc मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिन का तापमान भी 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। नजीबाबाद का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

2 min read
Jan 13, 2026
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Weather havoc मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह और शाम को नमी के कारण धुंध और कोहरा रह सकता है। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं दोपहर में तेज गति से चलेंगी। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया में सुबह और शाम की गलन बरकरार रहेगी। लेकिन दोपहर में राहत मिलने की संभावना है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें

15 जनवरी को 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश, क्यों जारी हुआ सरकारी आदेश… See more

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खराब

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली आईएएफ, हिंडन आईएएफ, और सरसावा आईएएफ में 'जीरो' मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है। जबकि मेरठ में 30 मीटर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नजीबाबाद में 50 मीटर और बरेली में 100 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है। ‌

प्रदेश में पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम 2.5 डिग्री दर्ज किया गया‌। जबकि मेरठ का 2.9, बरेली का तीन, कानपुर नगर का चार और हरदोई का 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त नजीबाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर, फतेहगढ़, इटावा, हरदोई, लखनऊ और फुरसतगंज का तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

उरई, झांसी सहित इन जिलों का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच


मौसम विभाग के अनुसार उरई, हमीरपुर, झांसी, बांदा, प्रयागराज, बनारस, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, और बहराइच का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच और बलिया, गाजीपुर, चुर्क, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ‌

अधिकतम तापमान में बनारस सबसे ज्यादा गर्म

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार बनारस का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। इसके बाद हमीरपुर का 23.2, अयोध्या का 23, प्रयागराज का 22, और कानपुर का 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में नजीबाबाद सबसे ठंडा

अधिकतम तापमान में मुरादाबाद का तापमान और नजीबाबाद का तापमान सबसे कम 13.5 डिग्री और मुरादाबाद का 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फरनगर का तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त बुलंदशहर, बरेली, फतेहगढ़, लखीमपुर खीरी और फतेहपुर का तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच रहा।

Also Read
View All

अगली खबर