कानपुर

Weather news: दिसंबर, जनवरी के बाद फरवरी अपेक्षा से ज्यादा गर्म, जानें मौसम का हाल

After December and January, February warmer than expected फरवरी महीने में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। ‌धूप के तेज को लोग ज्यादा देर नहीं सह पा रहे हैं। तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तापमान औसत से अधिक बना हुआ है।

2 min read
Feb 10, 2025

After December and January, February warmer than expected आईएमडी और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आएगी।‌ जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है। दिसंबर जनवरी के बाद फरवरी भी अपेक्षा से ज्यादा गर्म है। तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव आ रहा है। आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंचने के बाद अचानक तापमान में भारी कमी आती है।

आज कानपुर में हल्के फुल्के बादल छाए हुए हैं। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।‌ रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में 11 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री एवं न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर