Weather news Five western disturbances be active आईएमडी सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 15 दिनों में आयेंगे। रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। 19 जनवरी तक अच्छी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षैत्रो में बर्फबारी जारी रहेगी।
Weather news Five western disturbances be active मौसम विभाग ने एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। जिससे उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ताबड़तोड़ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 14 तारीख को आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में इस हफ्ते 16 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 16 नवंबर को तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार को तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश नहीं होगी। शनिवार का तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि रविवार का तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस हफ्ते बृहस्पतिवार को बारिश का अलर्ट है।
15 तारीख से कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने की भी संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बारिश के दौर में अच्छी महावट के आसार हैं। 20 जनवरी से 21 जनवरी के बीच एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ उत्तर के मैदानी सक्रिय होगा। जिससे उत्तर प्रदेश के मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित होगा। जनवरी के बाकी बचे दिनों में अधिकांश बारिश होने की पूरी संभावना है।