कानपुर

मौसम का टॉर्चर: कानपुर मंडल में इटावा सबसे ठंडा जिला, पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का कहर

Weather Torture आईएमडी मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर गंगा के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ रहा है। लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। ‌

2 min read
Nov 13, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Weather Torture आईएमडी मौसम विभाग ने के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मौसमी उथल-पुथल का असर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में दिखाई पड़ रहा है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। इटावा आज एक बार फिर सबसे ठंडा जिला रहा। कानपुर मंडल के जिले में इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर और कानपुर देहात में रात में ठंड का असर दिखाई पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को सावधान किया है। जिसके अनुसार घर से निकलने के पहले गर्म कपड़े जरूर पहन लें। ‌

ये भी पढ़ें

UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा, देखें टाइम टेबल, लेटेस्ट अपडेट

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम में उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 14 नवंबर शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते तापमान 15 और 16 नवंबर का तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच, 17 और 18 नवंबर का तापमान 12 से 27 डिग्री के बीच, 19, 20, 21 और 22 नवंबर का तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा इटावा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में इटावा एक बार फिर सबसे ठंडे जिले के रूप में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 14 और 15 नवंबर का तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ‌

कैसा रहेगा औरैया का मौसम?

औरैया में आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी 14 और 15 नवंबर का तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। समय के साथ रात के तापमान में कमी आएगी। लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर