weather Triple attack मौसम विभाग ने कोल्ड वेव, कोल्ड डे, घने कोहरे की चेतावनी दी है। 30 दिसंबर को शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ आने का पूर्वानुमान है।
Weather Triple Attack: मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा, धुंध और कोल्ड डे की संभावना बनी रहेगी। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात में घना कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। शीत लहर भी चलने की संभावना है। धूप में नमी बनी रहेगी। शीत लहर और शीत दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीते 27 दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होगा। जिसके कारण बर्फबारी भी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ आने का पूर्वानुमान है। जिसका असर 1 जनवरी तक दिखाई पड़ेगा। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि गंगा के मैदानी भागों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि श्रीनगर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में लाइव स्नोफॉल का पर्यटक आनंद ले सकते हैं। लेकिन सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झांसी का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री रहा। जबकि बांदा का 22.6, उरई का 22.6, आगरा का 20.8 और चुर्क का 20.02 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम में सबसे न्यूनतम तापमान बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, इटावा, बहराइच, अयोध्या, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मेरठ का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इटावा का 7.4, मुजफ्फरनगर का 7.8, लखीमपुर खीरी का 8, बाराबंकी का 8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही बुलंदशहर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, फतेहगढ़, हरदोई, लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, हमीरपुर, झांसी, बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, फुरसतगंज, बनारस एयरपोर्ट, चुर्क, बस्ती का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बनारस बीएचयू, सुल्तानपुर, अयोध्या, बहराइच, शाहजहांपुर, बरेली नजीबाबाद का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।