कानपुर

Weather Update – मौसम ढा रहा सितम, कैसा रहेगा आज का दिन

बारिश के बाद शीतलहर और कोहरे का असर लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आलू की फसल पर पाला का असर ज्यादा पड़ता है। कृषि विज्ञान को ने किसानों को सलाह दी।

2 min read
Jan 01, 2022
Weather Update - मौसम ढा रहा सितम, कैसा रहेगा आज का दिन,,,Weather Update - मौसम ढा रहा सितम, कैसा रहेगा आज का दिन,Weather Update - मौसम ढा रहा सितम, कैसा रहेगा आज का दिन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. शीतलहर के साथ कोहरे का कहर और गलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। क्या फुटपाथ, क्या कमरा में रहने वाले सभी पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। वहीं पाला पड़ने से किसानों के माथे में पसीना आ रहा है। आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक सप्ताह तक इसी प्रकार का मौसम रह सकता है।

यह भी पढ़ें

कानपुर में मौसम का हाल

आज कानपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। शीत लहर भी चलने की संभावना है। जिससे गलन और सर्दी बढ़ेगी। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता भी कब हो सकती है। विगत दिनों हुए बारिश के बाद से लगातार मौसम में। बदलाव आ रहा है। कोहरे का भी असर दिखाई पड़ रहा है। ठंड के कारण फुटपाथ पर रहने वाले लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। आग के सहारे उनकी रातें बीत रही हैं। माल रोड, जूही, गोविंद नगर सहित अन्य स्थानों पर गर्म कपड़े की दुकानों में खरीदारी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में भी कोहरे का असर दिखाई पड़ रहा है। ठंड का सितम सभी पर है। लेकिन फुटपाथ और टेंट लगाकर रहने वाले लोगों के जीवन में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे लोगों के लिए रातें लंबी हो गई है। आग के सहारे उनकी रातें कट रही है। जीजीआईसी के पास फुटपाथ पर टेंट डालकर रहने वाले जीनू ने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, हनुमान मंदिर, बड़ा चौराहा, आईबीपी टंकी, हरदोई पुल, आवास विकास कॉलोनी में भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई पड़े। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच नगरपालिका कागजों पर अलाव जला रहा है। लोग अपनी व्यवस्था करके ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

किसानों को दी गई सलाह

बारिश के बाद कोहरे का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। पाला गिरने का सबसे ज्यादा असर आलू की फसल पर पड़ता है। ऐसे में झुलसा रोग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इस संबंध में बात करने पर जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों को सलाह दी कि वह खेत में पानी न लगाएं। इस समय रात के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव करें। बोले झुलसा रोग से बचाने के लिए किसानों को उपाय करना पड़ेगा।

Published on:
01 Jan 2022 10:39 am
Also Read
View All