कानपुर

Weather update – बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

शीतलहर के कारण उन लोगों में कपकपी छाई है। अलाव के सहारे लोगों के दिन और रात भी कट रही है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि अब तो मैदानी क्षेत्र का मौसम भी मां वैष्णो देवी कटरा जैसा हो गया है। फुटपाथ पर रहने वाले लोगों का जीवन काफी कष्टदायक हो गया है। आने वाले 2 दिनों तक इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है।

2 min read
Jan 17, 2022
Weather update - बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर का असर उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में दिखाई पड़ रहा है। शीतलहर के साथ तापमान पर भी इसका असर पड़ा है। जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी से लोगों में कंपकपी है। सुबह कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। रात में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहने की जानकारी दी जा रही है। जबकि रात में भी इसका असर दिखाई पड़ेगा। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं बताई गई है। कड़ाके की ठंडक आंसर उन्नाव में भी दिखाई पड़ रहा है। जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जाने की संभावना है। जबकि अधिकतम 17 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे धुंध और धुएं के कारण दृश्यता कम रहेगी। इसका असर प्रदूषण वाले क्षेत्रों में भी दिखाई पड़ेगा।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

कानपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है। पूरी दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है। अलाव के सहारे दिन और रात कट रही है। फुटपाथ पर रहने वालों के सामने समस्याओं का अंबार लगा है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी दी जा रही है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के कारण मनुष्य तो क्या पशु-पक्षी भी परेशान है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात में भी यही स्थिति रहेगी। शीतलहर चलने की पूरी संभावना है।

Published on:
17 Jan 2022 08:03 am
Also Read
View All