IMD latest weather forecast आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 10 अगस्त को तापमान गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। आज शाम को तेज ठंडी हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र से पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
IMD latest weather prediction मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री अधिक दिखाई रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी अधिक रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। दिन और रात के तापमान में भी कमी आएगी। 11 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिलों के साथ गंगा के तराई क्षेत्र में इसका असर दिखाई पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध के कारण दृश्यता में कमी आएगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात के समय शीत लहर चलने की संभावना है। जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।