8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी की लड़ाई के बीच पुलिस को आना पड़ा महंगा, हुई मारपीट, पीआरबी भी तोड़ी गई

Fight between husband-wife, clash with police उन्नाव में पति-पत्नी के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस की ही पिटाई कर दी गई। दोनों को चोटें लगी है। पीआरबी वाहन के शीशे को भी तोड़ दिया गया है। पुलिस ने पति पत्नी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ‌

2 min read
Google source verification
पुलिस के साथ मारपीट

Fight between husband-wife, clash with police उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस को सूचना मिली कि पति पत्नी के बीच लड़ाई हो रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने बीच बचाव करने लगे। दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिससे दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी। पीआरबी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमले की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पीआरबी पुलिसकर्मी की तहरीर पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक गिरफ्तार है। घटना अचलगंज थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: पिक्चर हॉल में हंगामा, दर्शकों को शांत करने के लिए बुलाना पड़ा पुलिस, हुआ लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के पड़री कला गांव में रजेपाल और उसकी पत्नी रिंकी के बीच बीते रविवार को लड़ाई हो रही थी। इसकी सूचना बेटा शिवांश ने 112 पर फोन करके पुलिस को दी‌। मारपीट की सूचना पर मौके पर पीआरबी 2926 की टीम पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन इसके पहले पुलिस समझा पाती। ग्रामीणों ने पीआरबी के मुख्य आरक्षी राकेश सिंह और आरक्षी पवन के साथ अभद्रता शुरू कर दी। मारपीट करने लगे। पीआरबी वाहन के शीशे को भी पत्थर से तोड़ दिया गया। किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है।

पीआरबी वाहन को भी तोड़ा गया

अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई है। लेकिन गंभीर चोट नहीं आई है। इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अचलगंज राजेश्वर त्रिपाठी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में किया। पीआरबी पुलिसकर्मी की तहरीर पर मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान और सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर पति पत्नी और उनके दो बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश कर रही है।