कानपुर

IMD weather update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय, हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी-बारिश, जानें कानपुर का मौसम

IMD weather prediction आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। जिसके कारण हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जानते हैं कानपुर में कैसा रहेगा आज और कल का मौसम?

2 min read
Nov 11, 2024

IMD weather forecast weastron disturbance आईएमडी ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ने की जानकारी दी है। जिसके कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी भी हो सकती है। कानपुर मंडल के जिलों में वायु गुणवत्ता में सुधार की कोई संभावना नहीं है। अभी बहुत खराब श्रेणी की स्थिति बनी रहेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि देश के उत्तर क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। दक्षिण क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कानपुर, लखनऊ मंडल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में कोहरे के कारण धूप की गर्मी में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज हवा चलने की भी संभावना है। आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार 12 नवंबर को तापमान में 1 डिग्री की कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। धुंध छाए रहने की संभावना है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 12 नवंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। परिवर्ती हवाओं का असर भी मौसम पर पड़ेगा‌। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन कोहरे का भी असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर