कानपुर में महिला ने अपने पति पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। यह बेटी उसके पहले पति से थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मां ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने सौतेले पिता यानी अपने पति पर आरोप लगाया है। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि बेटी को लेकर उसका पति अक्सर झगड़ा किया करता था। झगड़ा करने के बाद उसका पति बेटी को लेकर चला गया। पास की दुकान में समोसा खिलाया। अब उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी तबस्सुम थाना में तहरीर देकर बताया कि बीते 10 नवंबर को उसका पति शीबू घर आया था। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद शीबू उसकी 14 वर्षीय बेटी को लेकर कहीं चला गया। देर रात तक लौट कर नहीं आया। पूछताछ करने पर पता चला कि शीबू चिस्ती नगर में समोसे की दुकान पर समोसा खा रहा है। लेकिन जब तक वह वहां पहुंची। शिबू बेटी को लेकर जा चुका था।
तबस्सुम ने बताया कि शिबू बेटी को लेकर लड़ाई झगड़ा करता था। यह दोनों की तीसरी शादी है. 14 वर्षीय बेटी पहले पति से है। जिसको लेकर शीबू झगड़ा किया करता था। बेटी को लेकर उसे काफी चिंता हो रही है। इंस्पेक्टर नौबस्ता एसके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में लगी है। तलाश के लिए टीम लगाई गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।