Two Muslim youths arrested in Dandiya कानपुर में डांडिया के दौरान दो युवक अंदर चले गए और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस गिरफ्तार पकड़ती। इसके पहले ही दोनों मौके से भाग निकले। दोबारा फिर दोनों ड्रेस बदल कर पहुंच गए-
Two Muslim youths arrested in Dandiya कानपुर में डांडिया कार्यक्रम में दो मुस्लिम युवक पहुंच गए और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस संबंध में आयोजकों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों युवकों को पकड़ कर थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के लाल बंगला चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बंगला स्थित एक गेस्ट हाउस में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं डांडिया खेलने के लिए पहुंची थी। महिलाओं के बीच में ही सुहेल और सैफ पहुंच गए। जहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बताते हैं सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन भाग निकले। यही नहीं कपड़े बदलकर सुहेल और सैफ एक बार फिर अंदर जाने की कोशिश की। जिसका लोगों ने विरोध किया और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लाल बंगला स्थित एक गेस्ट हाउस में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि डांडिया कार्यक्रम में दो युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।