Young man hanged himself while talking to his wife कानपुर में पत्नी से परेशान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक अपनी जान दी दी। फोन पर पत्नी से बात करते हुए फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Young man hanged himself while talking to his wife कानपुर में पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी भाभी घर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। बुलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक परिजनों ने बताया कि युवक की डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर खलवा निवासी 28 वर्षीय विजय ने फांसी लगा अपनी जान दे दी। मृतक विजय अपने भाई के साथ रहता था। जो घटना के समय अपनी पत्नी के साथ दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास गया था। डॉक्टर के पास से ही मृतक की भाभी अपनी मायके चली गई। जबकि भाई नौकरी पर चला गया। भाभी दूसरे दिन घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन नहीं खुला। जिससे वह परेशान हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर विजय का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फोन में अंतिम कॉल विजय ने पत्नी को किया था। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को आने के लिए कहा। लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। विजय ने कहा कि वापस नहीं आओगी तो फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे देगा। लेकिन पत्नी आने को तैयार नहीं हुई। बताते हैं बात करते-करते विजय ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ मिला।
परिजनों ने बताया कि विजय की शादी डेढ़ महीने पहले आजमगढ़ के मलिकपुर निवासी शालू के साथ हुई थी। शादी के बाद चौथी में परिजन शालू को विदा कर कर ले गए। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने शालू पर किसी अन्य युवक से प्रेम करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि प्रेम प्रसंग के ही कारण शालू अपने ससुराल नहीं आ रही है। विजय को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। कैंट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। पूरी घटनाक्रम की जांच की बात कह रही है