कानपुर

कानपुर में एक युवक के कपड़े उतार की गई पिटाई, जूता भी चटाया, क्या कहते हैं डीसीपी पश्चिम?

Young man stripped, beaten and made to lick shoes कानपुर में एक युवक के कपड़े उतारकर पिटाई का मामला सामने आया है। गंदी गंदी गालियां भी दी जा रही हैं। जबरदस्ती जूता भी चटाया गया है। इस संबंध में पुलिस का भी बयान आया है।
less than 1 minute read
Dec 08, 2025
घटना की जानकारी देते डीपी दिनेश त्रिपाठी (फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस)
फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस)

Young man stripped, beaten and made to lick shoes कानपुर में युवक की पिटाई का मामला सामने आया है जिसमें चार-पांच लड़के एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। इसी दौरान उसके कपड़े भी उतारे जाते हैं। गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं। निर्दयता की पराकाष्ठा पार करते हुए उसे जूता भी चटाया जाता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच पड़ताल की। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि वीडियो काफी पुराना है। बीते दिन एक मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद वीडियो सामने लाया गया है। दोनों पक्षों से एक-एक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।

कई लड़के मिलकर एक युवक की पिटाई की

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लड़के की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें करीब तीन लड़के एक लड़के की पिटाई कर रहे हैं। जबकि एक वीडियो बना रहा है। बाल पकड़कर उसके कपड़े उतार लिए गए। समय के साथ पैंट भी उतारा गया है। इस दौरान पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए भी कहा जा रहा है। एक लड़के ने अपने जूते उतारकर मुंह में रगड़ दिए और चटाने का प्रयास किया।

क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त पश्चिम?

कल्याणपुर थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो काफी पुराना है। ‌पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि कल्याणपुर में एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो दिसंबर 2024 का है। कल 7 दिसंबर को मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने ने ही सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। ‌

Updated on:
08 Dec 2025 09:06 pm
Published on:
08 Dec 2025 09:04 pm