Minor raped by youth in Kanpur कानपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम में हुई थी। युवक नाबालिग लड़की को उसकी मामा के यहां छोड़ने के नाम पर साथ ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Minor raped by youth in Kanpur कानपुर में युवक ने नाबालिग किशोरी से इंस्टाग्राम में दोस्ती की। इसके बाद मोबाइल पर आपस में बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान नाबालिग किशोरी ने लड़के को बताया कि वह मामा के यहां जाना चाहती है। इस पर लड़के ने भरोसा दिया कि वह उसे मामा के यहां छोड़ देगा। युवक नाबालिग किशोरी को मामा के यहां छोड़ने के बहाने निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। मां ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी रतनपुर में नाबालिग किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। पिता का निधन हो चुका था। नाबालिग किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर विशाल कमल निवासी भगवंतपुर सचेंडी के साथ हुई। इस दौरान दोनों में बातचीत होती रही। पीड़िता ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान कमल को बताया कि वह अपने मामा के यहां जाना चाहती है तो युवक ने पीड़िता को विश्वास दिलाया कि वह उसे मामा के यहां छोड़ देगा।
बीते शनिवार को कमल साइकिल पर बैठाकर उसे मामा के यहां छोड़ने ले जा रहा था। रास्ते में किसान नगर के निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुंची और मां को घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी।
बेटी से मिली जानकारी के बाद मां के पैरों से जमीन खिसक गई। उसने सचेंडी थाना में तहरीर देकर आरोपी कमल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की दोस्ती आरोपी युवक के साथ इंस्टाग्राम पर हुई थी। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबीदी ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।