करौली

फसल काट रहे थे माता-पिता, आग लगने से 6 माह की मासूम की मौत

गांव कोटवास में बुधवार दोपहर एक खेत में बने छोटे छप्परपोश (टापरी) में आग लगने से उसमें सो रही चार माह की मासूम की झुलसने से मौत हो गई। वहीं बालिका को बचाने के प्रयास में पिता व चाचा सहित तीन जने के झुलस गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2023, 8:41 AM IST
photo1680145510.jpeg

हिण्डौनसिटी(करौली)। समीप के गांव कोटवास में बुधवार दोपहर एक खेत में बने छोटे छप्परपोश (टापरी) में आग लगने से उसमें सो रही चार माह की मासूम की झुलसने से मौत हो गई। वहीं बालिका को बचाने के प्रयास में पिता व चाचा सहित तीन जने के झुलस गए। परिजन बालिका राजवी पुत्री कुशल कुमार को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम व डीएसपी ने चिकित्सालय पहुंच घटना की जानकारी ली।

कोटवास सरपंच लोकेश जाटव ने बताया कि कुशल कुमार व उसकी पत्नी सीमा खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। सीमा ने बेटी राजवी व छह वर्षीय बड़ी पुत्री ऋषिका को खेत में बने छप्परपोश में चारपाई पर सुला दिया था। अचानक छप्परपोश में आग लग गई। दोनों बालिकाएं झुलस गई। गंभीर झुलसने से राजवी की मौत हो गई।

मासूम को बचाने के प्रयास में पिता कुशल व चाचा वीकेश भी झुलस गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया। एसडीएम ने बताया कि छप्परपोश में आग लगने की घटना में चार माह की बच्ची की गंभीर झुलसने से मौत हो गई। पीडि़त परिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत सहायता की प्रक्रिया के लिए सूरौठ तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।

Published on: