स्वर्णकार के घर से 7 किलो चांदी पार

केशवपुरा के मालीपाड़ा स्थित एक मकान से शनिवार रात चोर करीब सवा दो लाख रुपए कीमत की सात किलो चांदी चुरा ले गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2016, 9:34 PM IST
Feature image


केशवपुरा के मालीपाड़ा स्थित एक मकान से शनिवार रात चोर करीब सवा दो लाख रुपए कीमत की सात किलो चांदी चुरा ले गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार पीडि़त किशन सोनी किराये के मकान में रहता है। वह तथा भाई अमित सोनी बच्चों के साथ रात में अपने-अपने कमरों में सोए थे। सुबह साढ़े पांच बजे नींद खुली तो दोनों कमरों की कुंदी बाहर से लगी थी। पड़ोसियों को बुलाकर कुंदी खुलवायी तो बाहर कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था तथा सामान बिखरा हुआ था।आलमारियों के ताले भी टूटे मिले।एक आलमारी में पायल बनाने के लिए रखी गई सात किलो चांदी की पिन व घूघरी गायब मिली।

उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व किशन सोनी अग्रसेन कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। उस दौरान 40 किलो चांदी ले जाने के लिए आरोपितों ने उसकी बहिन रजनी सोनी की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ दिन बाद ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चांदी बरामद कर ली थी। घटना के बाद किशन ने मकान बदल लिया था।

Published on: