करौली

राजस्थान में यहां दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 12 घायल

-सदर थाने में परस्पर मामले दर्ज
less than 1 minute read
Mar 23, 2019
 घायल
राजस्थान में यहां दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 12 घायल

हिण्डोनसिटी/करौली.
समीपवर्ती घोंसला गांव में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। लाठी, डंडों के साथ धारदार हथियारों से हुए हमले में दोनों पक्षों के 12 जने घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान के आधार पर परस्पर मामले दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार घोंसला निवासी अजय खटीक व रामप्रसाद खटीक के परिवार के बीच कुछ समय से जमीनी विवाद चल रहा था। सुबह भूखंड पर निर्माण कार्य को लेकर शुरु हुई मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों ही पक्षों के लोग हाथों में लाठी, डंडे, धारिया, फरसा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।

इस दौरान एक पक्ष के रामप्रसाद, उसकी पत्नी चंदादेवी, पुत्र गोविन्द व पुत्री ममता घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष में अजय, उसकी पत्नी सोनम, पुत्र अजीत, जीतू, पुत्री मनीषा, सिमरन व पुत्रवधु शालू घायल हो गए। पुलिस ने सोनम व ममता के पर्चाबयान पर एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
23 Mar 2019 11:42 pm