करौली

Karauli Crime: करौली में नवजात शिशु को कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंका, जानवरों ने क्षत विक्षत किया शव

करौली जिले के भंडारी बेरुनी गांव के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि जन्म के बाद शिशु को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर कुएं के पास फेंका गया।

less than 1 minute read
Dec 27, 2025
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो- पत्रिका

बालघाट। करौली के बालघाट थाना क्षेत्र के गांव भंडारी बेरुनी में मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव से दूर एक जर्जर हालत के खाली कुएं के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिला है। आशंका है कि किसी अज्ञात महिला ने जन्म के बाद नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर कुएं के पास फेंक दिया।

ये भी पढ़ें

Beawar News: ब्यावर में बन रही 2 सिक्स लेन रोड, आठ माह में पूरा होगा काम, 311 पेड़ों पर चल सकती है कुल्हाड़ी

शव को दफनाया गया

शनिवार को ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल बालघाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

थानाधिकारी महेश कुमार मीणा ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि भंडारी गांव के पास कुएं के समीप झाड़ियों में एक नवजात का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर प्लास्टिक के कट्टे में नवजात का शव मिला। जंगली जानवरों ने शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया गया था। धड़ से नीचे का हिस्सा नोच लिया गया था।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नवजात को किन परिस्थितियों में कट्टे में भरकर फेंका गया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुगनलाल मीणा ने बताया कि नवजात के शरीर का आधा हिस्सा क्षत-विक्षत होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिशु बालक था या बालिका। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें

Bikaner News : बीकानेर को मिले तोहफे ही तोहफे, म्यूजियम सर्किल पर 125 करोड़ का बनेगा आरओबी

Also Read
View All

अगली खबर