करौली

Raksha Bandhan 2023: भाई ने चांद पर 2 एकड़ जमीन खरीद बहन को दिया Rakhi Gift

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के स्नेह के त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर करौली निवासी एक युवक ने चांद पर जमीन खरीदकर अपनी बहन को उपहार में दी है। युवक के इस उपहार की हर तरफ चर्चा हो रही है।

2 min read
Aug 31, 2023
रक्षाबंधन के अवसर पर बहन को चांद पर खरीदी गई जमीन को रजिस्ट्रेशन देते तरुण

करौली. Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के स्नेह के त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर करौली निवासी एक युवक ने चांद पर जमीन खरीदकर अपनी बहन को उपहार में दी है। युवक के इस उपहार की हर तरफ चर्चा हो रही है। करीब एक सप्ताह पहले चन्द्रयान- 3 की चांद के दक्षिणी धू्रव पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चहुंओर चर्चाओं के बीच रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को यह अनोखा उपहार दिया है।

करौली के होली खिड़किया निवासी तरुण अग्रवाल ने रक्षाबंधन पर अपनी दोनों बहनों सोनिया व प्रियंका अग्रवाल के लिए चांद पर लेक ऑफ हैपीनेस के पास दो एकड़ जमीन खरीदी और उन्हें उपहार में दी है। तरुण ने बताया की उन्हें इस रक्षाबंधन पर अपनी दोनों बहनों के लिए बेशकीमती व यादगार तोहफा देने का विचार आया। उन्होंने अपनी छोटी बहन प्रियंका अग्रवाल के नाम पर जमीन खरीदकर दोनों को गिफ्ट की है। दोनों बहनें अनोखा उपहार पाकर खुशी से झूम उठी। तरुण ने बताया की उन्होंने रक्षाबंधन से डेढ़ महीने पहले अमेरिका स्थित इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी को चांद पर जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया था और कंपनी से रक्षाबंधन से पूर्व जमीन के दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया। करीब डेढ़ माह की प्रक्रिया के बाद रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व उन्हें जमीन का रजिस्ट्रेशन मिल गया है। इधर रक्षाबंधन पर भाई द्वारा चांद पर दिए गए यादगार उपहार को पाकर बहन प्रियंका खुशी से फूली नहीं समां रही। प्रियंका ने बताया कि चांद पर मनुष्य रह सकता है या नहीं यह तो वैज्ञानिक अनुसंधान कर रहे हैं, लेकिन चांद पर हमारी जमीन है। यह हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा। साथ ही परिवार के सभी सदस्य भी इस उपहार से बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें : आखिरी मौका: सितंबर में निबटा लें ये जरूरी काम, फिर बदल जाएंगे कई नियम


नर्सिंग ऑफिसर की तैयारी
24 वर्षीय तरुण का परिवार करौली में ही रहता है। पिता धर्मचन्द गुप्ता व्यवसाय करते हैं। जबकि तरुण बीएससी नर्सिंग पूरी करने के बाद एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की तैयारी के लिए जयपुर में तैयारी कर रहे हैं।

Published on:
31 Aug 2023 01:50 pm
Also Read
View All